India vs New Zealand Live Score 1st Test Day 4: बारिश ने बिगाड़ा खेल, सरफराज-पंत ने जगाया होप

Global Bharat 19 Oct 2024 01:37: PM 1 Mins
India vs New Zealand Live Score 1st Test Day 4: बारिश ने बिगाड़ा खेल, सरफराज-पंत ने जगाया होप

India vs New Zealand Live: पहली पारी में जब भारतीय टीम 46 पर ढेर हो गई और पांच चोटी के  बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके तो ऐसा लगा कि भारत ये मैच तो हार जाएगा, क्योंकि जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बैटिंग करने आए तो उन्होंने भारतीय टीम को साढ़ें तीन सौ से ज्या रनों की लीड दे दी. ये तय लग रहा था कि भारत हार जाएगा. फिर भारतीय टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने आती है और सबकुछ बदल जाता है. पहली पारी वाली भारतीय टीम एक ही टेस्ट मैच के दूसरी पारी में ऐसा लगा कि कोई और ही टीम खेल रही है. ऑपनर रोहित-जायसवाल की जोड़ी दोनों छोड़ों से ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं.

दोनों ऑपनर बल्लेबाज 70 रनों से ज्यादा की साझेदारी करते हैं. 38 रनों पर यशस्वी जायसवाल के ऑउट होने के बाद विराट आते हैं और रोहित के साथ अच्छी पार्टनरशिप करते हैं. इस दरमयान रोहित शर्मा का अर्धशतक होता है और इसी समय भारत का दूसरा विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरता है. बैटिंग करते आते हैं सरफराज खान, मैदान पर पहले से विराट कोहली होते हैं, जो उन्हें खुलकर खेलनी की सलाह देते हैं.

वैसे कप्तान की तरफ से ही सरफराज को फ्रीहैंड रहता है, सरफराज अपना खेल दिखाते हैं और जल्द ही अर्धशतक तक पहुंच जाते हैं. तीसरा दिन खत्म होने तक विराट और सरफराज भारतीय टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा देते हैं. न्यूजीलैंड की लीड जब 90 रन की बचती है तो दिन की आखिरी गेंद पर विराट कोहली 70 निजी स्कोर पर आउट हो जाते हैं. चौथे दिन का खेल शुरू होते ही, सरफराज का साथ देने आते हैं ऋषभ पंत और दोनों ही बल्लेबाज दोनों ही छोड़ों से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं और लीड को कम कर 15 रन तक ले आते हैं. खबर लिखे जाने तक सरफराज खान अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं और ऋषभ पंत अर्धशतक लगा चुके हैं. अब यहां से एक बात तो तय है कि भारतीय टीम ये मैच आसानी से हार तो नहीं सकती है.

IND vs NZ Live IND vs NZ Live Score IND vs NZ Live Match

Description of the author

Recent News