नई दिल्ली: भारतीय सेना की तरफ से एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें एयरफोर्स की तरफ से एयर मार्शल ए के भारती, जल सेना की तरफ से वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद और थल सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई शामिल हुए. जहां सेना ने बताया कि कैसे पाकिस्तान को उसीक हिमाकत के बाद मिट्टी में मिलाने का काम भारतीय सेना ने किया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना की तरफ से सबूत भी पेश किये गए, जिनमें दिखाया गया कि पाकिस्तान के एयरबेस का पहले क्या हाल था और अब क्या हाल है. इस दौरान सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दे डाली, एयर मार्शल ए के भारती ने साफ शब्दों में कहा कि भय बिन होय ना प्रीत.
तो वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि हमारे सैन्य ठिकानों पर हमला करना नामुमकिन, एयर डिफेंस सिस्टम दीवार की तरह खड़ा रहाता है इसके लेयर्ड ग्रिड को भेदना भी मुश्किल है. सात ही आतंकियें के लिए सेना ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों के पाप का घड़ा भरा, जिसकी सजा उन्हें एयर स्ट्राइक में मिली. वो मासूम लोगों को निशाना बना रहे थे, लेकिन हमने आतंकियों और पाक सेना की अनैतिक हरकतों का विनाश कर दिया है
तो वहीं वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने बताया कि भारतीय जंगी बेड़ा अरब सागर मे तैयार खड़ा था, हम पाकिस्तान मे चाहे जहां अटैक कर सकते थे. दुश्मन के जहाजों ने हमारे पास आने की हिम्मत भी नहीं दिखाई.