गुवाहाटी के होटल बिलास इन में अंधाधुंध फायरिंग: छह लोगों की मौत, हमलावर फरार; पुलिस माजरा तलाशने में जुटी

Amanat Ansari 26 Oct 2026 11:56 PM 1 Mins
गुवाहाटी के होटल बिलास इन में अंधाधुंध फायरिंग: छह लोगों की मौत, हमलावर फरार; पुलिस माजरा तलाशने में जुटी

गुवाहाटी: गुवाहाटी के लच्छित नगर स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात करीब नौ बजे एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना हुई. इसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर ने मौतों की पुष्टि की है. गोलीबारी बोरा सर्विस के पास हुई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में दो और घायलों की मौत हो गई.

घायलों में दो महिलाएं और होटल का एक कर्मचारी भी शामिल हैं. हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है और घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है. पूरा इलाका हड़कंप में है.

Recent News