शादीशुदा मौसेरे भाई से शादी करना चाहती थी लड़की, पिता-भाई ने कर दी हत्या, मां की भी ले ली जान!

Amanat Ansari 16 Mar 2025 07:15: PM 1 Mins
शादीशुदा मौसेरे भाई से शादी करना चाहती थी लड़की, पिता-भाई ने कर दी हत्या, मां की भी ले ली जान!

नई दिल्ली: बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सन्न कर दिया है. यहां एक पिता ने झूठी सान के लिए न सिर्फ बेटी को मौत के घाट उतार दिया, बल्कि पत्नी की भी जान ले ली. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यहां एक लड़की अपने ही शादीशुदा मौसेरे भाई से शादी करने की जिद पर आड़ी रही, जिसके बाद उसके पिता और भाई ने इतना बड़ा खौफनाक कदम उठाया.

पूरी वारदात चुटिया थाना क्षेत्र के तिउरा कलां गांव की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान रामनाथ राम और छोटू कुमार के रूप में हुई है, वहीं मृतका की पहचान पार्वती देवी और प्रतिमा कुमारी के रूप में की गई है. पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर वारदात का खुलासा किया.

उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय प्रतिमा कुमारी अपने मौसेरे भाई सुदामा राम से शादी करना चाहती थी, जो पहले से शादीशुदा था. लेकिन प्रतिमा उसकी दूसरी पत्नी बनने तैयार थी. बेटी की जिद से परेशान पिता ने उसकी शादी झारखंड के एक युवक से तय कर दी, लेकिन प्रतिमा अपने भाई से शादी करने पर अड़ी रही. इसी बीच वह भागकर सुदामा के पास चली गई. जिसके बाद उसके मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया.

इस घटना के बाद पिता और भाई ने अपना आपा खो दिया और दुपट्टे से गला घोंटकर प्रतिमा की हत्या कर दी और विरोध करने पर पत्नी पार्वती देवी की भी साड़ी के पल्लू से गला दबाकर जान ले ली. इस वारदात में रामनाथ के बेटे छोटू कुमार ने भी पिता का साथ दिया. वहीं हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने चालाकी भी दिखाई और पूरे गांव में करंट लगने से मौत की झूठी अफवाह फैला दी.

मामले की सूचना पुलिस को दी गई और जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने वारदात स्थल से हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा, साड़ी, मृतका के मोबाइल फोन और कई अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं. इसके बाद एफएसएल की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है ताकि वैज्ञानिक जांच भी की जा सके. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

father and son committed murder bihar crime chutia police station tiura kalan village

Recent News