IPL 2025 Mega Auction : 1574 खिलाड़ियों ने किया खुद को रजिस्टर, लेकिन क्यों आधे से ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कुछ ?

Ajay Thakur 06 Nov 2024 03:21: PM 1 Mins
IPL 2025 Mega Auction : 1574 खिलाड़ियों ने किया खुद को रजिस्टर, लेकिन क्यों आधे से ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कुछ ?

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है, जिसे लेकर सभी क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 4 नवंबर तक अपना पंजीकरण कराने का समय दिया था. इस बार कुल 1,574 खिलाड़ी पंजीकरण कर चुके हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका जैसे देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं.

हालांकि, इन सभी खिलाड़ियों में से हर कोई ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेगा. दरअसल, आईपीएल के सभी 10 टीमें 1,574 खिलाड़ियों की सूची प्राप्त करेंगे और उन खिलाड़ियों में से प्रत्येक टीम 40 से 50 खिलाड़ियों को अपनी पसंद के रूप में चुन सकते है. अगर हर टीम 50 खिलाड़ियों की सूची बनाती है, तो कुल मिलाकर 500 खिलाड़ी ऑक्शन पूल में आ जाएंगे. इसका मतलब है कि 1,574 में से 1,074 खिलाड़ी पहले ही ऑक्शन से बाहर हो जाएंगे. 

लेकिन, यह तो सिर्फ शुरुआत है. दरअसल, ऑक्शन में जो खिलाड़ी पूल में आएंगे, उनमें से भी सभी खिलाड़ी बिकेंगे, यह जरूरी नहीं है. आईपीएल की टीमों को एक निश्चित संख्या में खिलाड़ी ही अपनी टीम में रखना होता है. हर टीम के पास 25 सदस्यीय स्क्वाड रखने की सीमा होती है. इसका मतलब है कि ऑक्शन में केवल 250 खिलाड़ियों की ही बिक्री हो सकती है, क्योंकि 46 खिलाड़ी पहले ही टीमों द्वारा रिटेन किए जा चुके हैं. 

इस हिसाब से देखा जाए तो 1,574 में से सिर्फ 250 खिलाड़ी ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे, जबकि 1,370 खिलाड़ी बिना किसी सौदे के घर लौट जाएंगे. इस बार आईपीएल 2025 के ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक है. कुल 1,165 भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा बनने के लिए पंजीकृत हैं. इसके अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अन्य देशों के भी कई खिलाड़ी इस बार आईपीएल के ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं, जो इसे और भी खास बनाता है.

यहां पर एक दिलचस्प बात यह भी है कि इस बार ऑक्शन में अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी होने की संभावना है, जो आईपीएल को और भी ग्लोबल बनाएंगे. लेकिन, अंततः, खिलाड़ियों का चयन और बिक्री टीमों की रणनीतियों पर निर्भर करेगा. तो, आईपीएल 2025 के इस मेगा ऑक्शन में कौन से खिलाड़ी बिकेंगे और कौन से घर लौटेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.

IPL 2025 Mega Auction IPL 2025 Auction IPL 2025 Mega Auction Venue ipl 2025 news INDIAN PREMIER LEAGUE Jeddah Saudi Arabia

Recent News