Prediction Regarding Iran-Israel War: जो लोग सोशल मीडिया पर ये लिख रहे हैं कि मार्च और क्या-क्या दिखाएगा...ये मार्च खत्म क्यों नहीं होता...पहली बार मार्च में सर्दी, गर्मी, महायुद्ध, वर्ल्ड कप सब दिख चुका है, वो अप्रैल महीने की भविष्यवाणी सुनकर टेंशन में आ सकते हैं...क्योंकि अप्रैल महीने में एक ऐसा योग बनने जा रहा है, जो ईरान-इजरायल की लड़ाई को 7 महीने तक खींच सकता है, और जो अभी किल्लत गैस से लेकर पेट्रोल तक की हो रही है, उससे कई गुणा ज्यादा दिक्कत होने की आशंका होगी, तो दावा किस आधार पर किया जा रहा है, पहले वो समझिए, फिर ये बताते हैं 10 मोर्चे वो कौन-कौन से हैं, जिन पर अब लड़ाई छिड़ने की आशंका है...
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वो कुंडली
ये है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वो कुंडली, जिसके हिसाब से ज्योतिष तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. इस कुंडली में राहु दसवें भाव में मौजूद हैं, जिसके बारे में कहा जाता है राहु जिसके दस में, दुनिया उसके वश में...और इस वक्त ट्रंप यही करने की कोशिश भी कर रहे हैं, पर ऐसा होने वाला नहीं है, क्योंकि अप्रैल महीने में जब अंगारक योग बनेगा तो ट्रंप का ये दांव उल्टा पड़ सकता है... मेदिनी ज्योतिष के हवाले से एबीपी अपनी रिपोर्ट में दावा करता है, 18 से 26 अप्रैल के बीच मंगल और राहु का प्रभाव 'एग्रेसन जोन' तैयार करता है. ये वो स्थिति है जहां इतिहास में अचानक युद्ध विस्तार, गलत आकलन और अप्रत्याशित घटनाएं देखी गई हैं.
डूब जाएगा अमेरिका का जहाज
चूंकि ट्रंप अभी वहां पर मरीन कमांडो भेज भी रहे हैं, और होर्मुज खाड़ी में लड़ाई लंबी होती नजर आ रही है, इसलिए नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को भी मौजूदा हालात से जोड़कर देखा जा रहा है कि समुद्र में एक विशाल जहाज डूबेगा और 7 महीने तक जंग चलेगी... अगर होर्मुज में जंग हुई, जहां ईरान ने पहले से माइंस बिछा रखा है तो वहां इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका-इजरायल या ब्रिटेन को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है...
क्योंकि ईरान के पास शक्तिशाली नेवी भले ही नहीं है, पर उसके छोटे नाव वाले नौसैनिक इस वक्त पूरी दुनिया के तेल का रास्ता रोके और सीना ताने खड़े हैं... यही वजह है कि ईरान हार मानने को तैयार नहीं है, और अमेरिका को अब सीधा धमकी दे रही है कि हमारे होर्मुज या खार्ग द्वीप पर अटैक किया तो लाल सागर के एंट्री प्वाइंट बाब-अल-मंदेब पर हमला करेंगे.. यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर अमेरिका का मिलिट्री बेस अफ्रीकी देश जिबूती में बना है.
लाल सागर में गहराया संकट
तो क्या जहाज डूबने की भविष्यवाणी लाल सागर में की गई है, क्योंकि इस बार लड़ाई का लक्ष्य ही समुद्री रास्ते पर कब्जे की ही है... बाबा वेंगा की भविष्यवाणी तो ये तक कहती है कि दुनिया के कई देशों में विद्रोह के स्वर गूंजने वाले हैं और इसकी शुरुआत 2025 से हो चुकी है... श्रीलंका से लेकर नेपाल तक में इसका बड़ा उदाहरण दिखा.. जिसे जेन जी आंदोलन नाम दिया गया, लेकिन इस बार इंसानी विरोध के साथ-साथ प्रकृति भी अपना विरोध दर्ज कराएगी और जापान से लेकर कई मुल्कों में बड़ी सुनामी आने की आशंका जताई जा रही है... चूंकि उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल टेस्ट कर रहा है और जापान-दक्षिण कोरिया दोनों के लिए संकट बढ़ने लगा है, इसलिए भूकंप प्रभावित क्षेत्र जापान में भी इन भविष्यवाणियों पर चर्चा होने लगी है...
यहां तक कि ब्रसेल्स में बने इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप ने इस साल 10 मोर्चों पर लड़ाई का आशंका जताई है, जिसमें से कई सच साबित हो चुकी है. अमेरिका-वेनेजुएला के बीच संघर्ष साल के शुरू में दिखा, रूस-यूक्रेन की लड़ाई लंबे वक्त से चल रही है.
सूडान के गृहयुद्ध में तुर्की का हिस्सा लेना, इथियोपिया-इरिट्रिया, माली-बुर्किना फासो, सीरिया-इजरायल, इजरायल-फिलिस्तीन, इजरायल-अमेरिका बनाम ईरान और हूती, म्यांमार में गृह युद्ध और अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जंग हो सकती है. जिसमें से कई जंग अभी चल रही हैं, जिससे दुनियाभर में आर्थिक तंगी और महंगाई बढ़ने की आशंका है. इसलिए अफवाहों से बचें, सावधान रहें.