पाकिस्तान का वो ''कसाब'' जिसे जिंदा पकड़ना चाहेगी इंडियन आर्मी!

Abhishek Chaturvedi 01 May 2025 02:22: PM 2 Mins
पाकिस्तान का वो ''कसाब'' जिसे जिंदा पकड़ना चाहेगी इंडियन आर्मी!
  • 9 दिन, 90 ठिकाने, और 9 हजार से ज्यादा जवानों को हाथ लगी बड़ी सफलता, पाकिस्तान के ‘नए कसाब’ की मिली लोकेशन!
  • पाकिस्तानी सेना का वो कमांडो कौन, जो वहां के आर्मी चीफ का है खास, अब पहलगाम की घटना में दे रहा था एक-एक डायरेक्शन!

नई दिल्ली: पूरा देश इस बात से हैरान है कि घटना को 9 दिन हो गए, पर अब तक बदला नहीं लिया गया. सिवाय बैठकों और कुछ फैसलों के सरकार कुछ और आखिर क्यों नहीं कर पा रही है, तो इसका जवाब दें उससे पहले जम्मू-कश्मीर से आया बड़ा अपड़ेट सुनिए. करीब 9 दिन में 90 से ज्यादा ठिकानों पर रेड पड़ी है, हजारों जवान लगातार सर्च ऑपरेशन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे हैं, और अब जवानों को एक बड़ी खुफिया जानकारी हाथ लगी है. सुरक्षा नियमों के तहत हम आपको लोकेशन नहीं बताएंगे, लेकिन अगले कुछ घंटों में आपको बड़ी ख़बर मिल सकती है. जो पाकिस्तान को अंदर तक हिलाकर रख देगा.

कौन है पाकिस्तान का ''नया कसाब''?

  • इसका नाम है हाशिम मूसा, जिस पर 20 लाख का इनाम है, और घटना के बाद से जंगलों में लगातार भाग रहा है
  • इसकी कुंडली खुली तो पता चला ये पाकिस्तानी सेना के SSG यानि स्पेशल सर्विस ग्रुप का कमांडो रहा है, वहां कड़ी ट्रेनिंग ली है
  • उसके बाद वो हाफिज सईद के ग्रुप से जुड़ा, और उसी के कहने पर उसने TRF के साथ मिलकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया!
  • यही वजह है कि घटना के बाद इसने कोई सुराग नहीं छोड़े, लेकिन सुरक्षाबल इसे पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे, ये सबको पता है
  • जैसे मुंबई वाली घटना के बाद कसाब को जिंदा पकड़कर पाकिस्तान को इंटरनेशनली एक्सपोज किया गया था
  • ठीक वैसे ही मूसा को जिंदा पकड़ने के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, और हो सकता है सुरक्षाबलों की यही कोशिश हो

क्योंकि इससे पाकिस्तान एक बार फिर न सिर्फ बेनकाब हो सकता है, बल्कि जो दुश्मनों की फैक्ट्री जो वो सीमापार से चला रहा है, उसे लेकर भी बड़ी जानकारी भारत के हाथ लग सकती है, हालांकि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की सीक्रेट जानकारी किसी के पास नहीं है, यहां तक दिल्ली में जो बैठकें हो रही हैं, उससे जुड़ी जानकारी भी उतनी ही सामने आ रही है,, जितनी मीडिया को दी जा रही है, क्योंकि सुरक्षा से जुड़े मामलों में हमेशा सावधानी बरती जाती है, और पाकिस्तान इस बात को बेहतर जानता है कि भारत इस बार माफ नहीं बल्कि साफ करने के मूड में है, सफाई उन दुश्मनों की ही नहीं, बल्कि उनके आकाओं की भी होगी, और इसमें नाम मूसा के तीन साथियों के अलावा पाकिस्तान में महफूज महसूस कर रहे हाफिज सईद का भी है, जिसके सीक्रेट अड्डे तक पहुंचने का दावा आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद ओझा ने किया है.

जो तस्वीर आज तक ने दिखाई है, उसके मुताबिक वो लाहौर में ऐसी जगह रह रहा है, जहां सारी सुविधाएं मौजूद है, वहां मस्जिद, पार्क सबकुछ है, जबकि पाकिस्तानी सरकार उस पर कार्रवाई का दावा करती रही है, इस बार हिंदुस्तान की ओर से पाकिस्तान के उस एक-एक झूठ को बेनकाब किया जाने वाला है, जिसके सहारे वो बरसों से भारत के दुश्मनों को पाल रहा है. पर सवाल यही बरकरार है कि पीएम मोदी ने तो कह दिया है कि इस बार का इलाज सोच से परे होगा, लेकिन वो क्या होगा, और कब होगा, इसका इंतजार पूरा देश कर रहा है.

Pahalgam attack Hashim Musa Indian Army Pakistan India who is Hashim Musa

Recent News