महिला एग्जीक्यूटिव के सामने IT मैनेजर से चलती कार में गैंगरेप, एक आरोपी महिला एग्जीक्यूटिव का पति भी

Amanat Ansari 25 Dec 2025 07:05: PM 1 Mins
महिला एग्जीक्यूटिव के सामने IT मैनेजर से चलती कार में गैंगरेप, एक आरोपी महिला एग्जीक्यूटिव का पति भी

नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी आईटी कंपनी की महिला मैनेजर ने अपने ही सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का दावा है कि कंपनी के सीईओ और एक वरिष्ठ महिला एग्जीक्यूटिव के पति ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि महिला एग्जीक्यूटिव भी गाड़ी में मौजूद थी.

यह वारदात 20 दिसंबर की रात की बताई जा रही है, जब कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी एक होटल में आयोजित की गई थी. पार्टी देर रात तक चली और मेहमान एक-एक कर चले गए. अंत में पीड़िता अकेली रह गई. तब महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे अपनी कार से घर ड्रॉप करने का ऑफर दिया. कार में सीईओ और एग्जीक्यूटिव हेड का पति भी सवार थे.

रास्ते में आरोपियों ने एक दुकान से कोई नशीला पदार्थ खरीदा, जो सिगरेट जैसा था, और पीड़िता को इसे सेवन करने के लिए दिया. कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा गया. होश आने पर पीड़िता को पूरी घटना का अहसास हुआ और उसने 23 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने पीड़िता के बयान और उपलब्ध सबूतों (जिनमें कार का डैशकैम फुटेज भी शामिल बताया जा रहा है) के आधार पर तुरंत कार्रवाई की. भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति को हिरासत में ले लिया गया है. उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है.

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की कमान एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है, जो महिला अपराध इकाई से हैं. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट के साथ-साथ विस्तृत बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी. यह घटना कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठा रही है. पुलिस जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है.

Udaipur Gangrape Rajasthan Police IT Company Manager

Recent News