शुरुआती रुझानों को लेकर जयराम रमेश का BJP पर कटाक्ष, कहा- "ये तो सिर्फ ट्रेलर है..."

Global Bharat 04 Jun 2024 11:43: AM 1 Mins
शुरुआती रुझानों को लेकर जयराम रमेश का BJP पर कटाक्ष, कहा-

शुरुआती रुझानों में इंडिया ब्लॉक और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुरुआती रुझानों को लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि "ये तो सिर्फ ट्रेलर है...". बता दें कि 2024 के चुनावों में लोकसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती की विशाल कवायद सुबह 8 बजे शुरू हुई. वहीं शुरुआती रुझानों में कांग्रेस अच्छा कर रही है.

"मुझे जनता से मिले समर्थन पर पूरा भरोसा है"- पवन खेड़ा

साथ ही  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "मुझे जनता से मिले समर्थन पर पूरा भरोसा है...कल मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा, चुनाव आयोग को भी इसमें खुद को शामिल करना चाहिए. उन्हें भी पत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए और बिना किसी दबाव या डर के अपना काम करना चाहिए..."

Recent News