जम्मू-कश्मीर में पहले फेज़ के लिए मतदान शुरू हो गया है. रामबन स्थित मतदान केंद्र पर लोग वोट देने पहुंच रहे हैं. मतदान केंद्र पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए मतदान कराया जाएगा. किश्तवाड़ स्थित मतदान केंद्र से ये तस्वीरें आ रहीं हैं. अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

साथ ही पुलवामा स्थित मतदान केंद्र से भी झलकियां आ रहीं हैं. आम जनता अपना भविष्य चुनने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रही है. रहवासी वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखे. राज्य की 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के तहत 24 सीटों के लिए वोटिंग होगी. 10 साल बाद...जम्मू कश्मीर में वो दिन आया है, जिसका सभी को इंतजार था...

90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के मतदान जारी हैं. 24 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण के मतदान के लिए लगातार लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. खास बात ये है कि इसमें महिला वोटर्स भी शामिल हैं. आमजन की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर भी खास तैयारियां की गई हैं. लंबे इंतज़ार के बाद हुए चुनाव में लोग वोट देने पहुंच रहे हैं....

साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे जा रहे हैं..चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती है और दावा किया गया है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह के असमाजिक तत्वों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. जम्मू-कश्मीर की अवाम को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि चुनाव का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो सके.

इसी बीच उधमपुर (Udhampur) में दशकों से अपनी मातृभूमि से दूर रह रहे कश्मीरी प्रवासियों (Kashmiri Pandits) ने आज आईटीआई कॉलेज उधमपुर में एक विशेष मतदान केंद्र में मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग किया. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (J&K Assembly Election) के पहले चरण के लिए कश्मीर क्षेत्र के 16 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है.

मतदान केंद्र पर कश्मीरी पंडितों में उत्साह है, क्योंकि वो अपना मत देकर अपनी भविष्य संवारने की तैयारी है. इसी कड़ी में अनंतनाग में मतदाताओं की तरफ से वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस बीच राजनीति भी जारी है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू-कश्मीर विधानयसभा चुनाव को लेकर कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि यहां कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी कैम्पेन करने गए थे और तीन परिवारों को दोष दे रहे हैं. जबकि आजादी के बाद इतिहास बनाने वाले यही लोग हैं वहां पर. प्रधानमंत्री खुद भी बौखलाहट में बोलने लगते हैं वो पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं. मेरा मानना है कि यहां बीजेपी को शिकस्त मिलेगी.