रेवाड़ी (हरियाणा): पुलिस ने बताया कि एक जूनियर हॉकी कोच को यहां नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रेवाड़ी जिले के एक गांव की कक्षा 12 की छात्रा ने शुक्रवार (9 जनवरी 2026) को खोल पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई.
लड़की ने बताया कि वह हॉकी खेलती है और उसने आरोप लगाया कि लगभग चार महीने पहले, एक जूनियर कोच (जिसे वह तीन साल से जानती थी) ने उस स्टेडियम के बाथरूम में उसके साथ बलात्कार किया, जहां वह प्रशिक्षण लेती थी. पीड़िता ने कहा कि वह गर्भवती हो गई थी और 5 जनवरी को उसका गर्भपात (miscarriage) हो गया.
उसके स्वास्थ्य के बिगड़ने के बाद परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को POCSO एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई.
रेवाड़ी पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, "हमने आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शहर की अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है."