jyoti malhotra youtuber: PAK उच्चायोग में करती थी डिनर, ISI से था गहरा कनेक्शन, फर्जी यूट्यूबर जासूस की खुली पोल

Rahul Jadaun 17 May 2025 06:13: PM 2 Mins
jyoti malhotra youtuber: PAK उच्चायोग में करती थी डिनर, ISI से था गहरा कनेक्शन, फर्जी यूट्यूबर जासूस की खुली पोल

jyoti malhotra youtuber: ये हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (jyoti malhotra youtuber) है, उसके खिलाफ दर्ज FIR दर्ज की गई है, जिसमें ऐसे-ऐसे भयंकर खुलासे लिखे हैं, जिसे सुनकर इसके घरवालों के भी होश उड़ गए. पर इस पर आएं उससे पहले सुनिए ये ज्योति है कौन. ये ट्रैवल विद जो नाम से एक चैनल चलाती है, जिसमें पाकिस्तान के कई जगहों के वीडियो दिखाती है, और इसमें ही इसके मिशन की सच्चाई छिपी है, यूट्यब पर 3 लाख 77 हजार और इंस्टाग्राम पर 1 लाख 31 हजार फॉलोअर्स हैं. बीते साल ये पाकिस्तान गई थी.

जहां पाकिस्तानी उच्चायोग (PAK High Commission) में भी ये कई अधिकारियों से मिली और उसकी तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम (instagram) पर शेयर की थी.

जिसके बाद सवाल उठे कि हिंदुस्तान की एक सामान्य सी लड़की से वहां के उच्चायोग के कर्मचारी और अधिकारी क्यों मिल रहे हैं, यही सवाल पुलिस ने इससे भी पूछे तो जो खुलासा हुआ वो दंग करने वाला था, वायरल हो रही FIR की कॉपी में ज्योति के हवाले से लिखा है

मैं साल 2023 में दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन वीजा (visa) के लिए गई थी, वहां अहसान उर रहीम ऊर्फ दानिश से मुलाकात हुई, दानिश का नंबर लिया और हमारी बातचीत होने लगी. उसके बाद जब दो बार पाकिस्तान जाना हुआ तो दानिश के कहने पर ही वहां उसके परिचित अहवान से मुलाकात की. अहवान ने मेरे रुकने और घूमने-फिरने का इंतजाम किया. अली अहवान ने ही पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारियों और कई बड़े ऑफिसर (isi) से मेरी मुलाकात करवाई. शाकिर और राणा शहबाज से वहीं मुलाकात हुई, शाकिर का नंबर जट्ट रंधावा नाम से सेव किया था, ताकि किसी को शक न हो. व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए इनके संपर्क में रही, दिल्ली में कई बार दानिश (Danish) से मुलाकात हुई.

ये वही दानिश है, जिसे भारत सरकार ने देश छोड़ने का आदेश दिया है, ख़बर है हरियाणा और पंजाब में इसने कई लोगों को जासूस के तैयार करने की कोशिश की थी, जिनमें से ज्योति समेत 6 लोगों को अभी हरियाणा से पकड़ा गया है तो वहीं उससे पहले पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था.

ख़बर यहां तक है कि ज्योति के संबंध पाकिस्तान के कई खुफिया अधिकारियों से भी थे, और एक के साथ वो इंडोनेशिया के बाली में घूमने भी गई थी. जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि पाकिस्तानी अधिकारी जिस ज्योति मल्होत्रा पर इतने मेहरबान थे, उसने कौन-कौन सी जानकारी पाकिस्तान भेजी है. इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है.

साथ ही ज्योति के सोशल मीडिया (jyoti malhotra social media accounts) अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं, जिसमें वो पाकिस्तान के कई जगहों की तारीफ करती दिखाई दे रही है.

ऐसे ही कई वीडियो आपको ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट पर मिल जाएंगे, जिसे लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने की जिम्मेदारी मिली थी, साथ ही उससे समय-समय पर जासूसी भी करवाई जा रही थी. ज्योति की गिरफ्तारी इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से जब ड्रोन और मिसाइल दागे गए तो एक मिसाइल का मलबा हरियाणा के सिरसा में भी मिला. सिरसा से हिसार की दूरी करीब 92 किलोमीटर है, ऐसे में सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या ये अपने आसपास के जिलों की सीक्रेट जानकारियां भी सीमापार पहुंचा रही थी, ऐसे ही कई सवालों की लंबी लिस्ट ज्योति के सामने रखे जा रहे हैं, जिनके जवाब के बाद और बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है.

jyoti malhotra youtuber ISI Breaking News Letest News Jyoti Malhotra espionage Pakistani spy network

Recent News