मशहूर फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग पिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों वह इसी फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं और शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी बीच उन्होंने एक टीवी चैनल को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने चूहों को लेकर लाखों रुपए के नुकसान की जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि वह गिफ्ट में मिली McLaren GT कार नहीं चलाते हैं. क्योंकि चूहों ने उसे कुतर दिया है. बता दें कि कार्तिक आर्यन को टी सीरीज के मालिक ने गिफ्ट में McLaren GT कार दी थी और यह कार उन्होंने फिल्म भूल फुलैया-2 के हिट होने के बाद दी थी.
कार्तिक आर्यन इंटरव्यू के दौरान कहा है कि McLaren GT कार वह इसलिए नहीं चलाते हैं क्योंकि वह इन दिनों फिल्म चंदू चैंपियान की शूटिंग में बिजी हैं. इस दौरान उन्होंने कार को गैराज में रख दिया था, जहां चूहों ने कार की मैट को कुतर दिया है. इस वजह से उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
बता दें कि फिलहाल कार्तिक आर्यन इन दिनों चंदू चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त हैं और यह फिल्म पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरली पेटकर पर बन रही है. वहीं इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन काफी पसीना बहा रहे हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट मुरली पेटकर की कठिनाई और कामयाबी के पीछे की संघर्ष को दिखाएंगे. यह फिल्म 14 जून को भारत सहित पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी.