नौशाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 11 की मौत, योगी ने दिए एक्शन का आदेश

Global Bharat 31 Aug 2026 08:19 PM 1 Mins
नौशाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 11 की मौत, योगी ने दिए एक्शन का आदेश

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया.

हादसे के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक आदिल समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. FIR में नौशाद, शकील, शबाना, कहकशा बानो, आदिल और साजिदा के नाम शामिल हैं. पुलिस अब सभी नामजद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, FIR में दर्ज आरोपियों के पते महम्मदपुर मनौरी, पिपरी, कौशांबी बताए गए हैं. दस्तावेज में रिश्तेदारों के नाम भी दर्ज हैं. पुलिस इन सभी बिंदुओं को जांच का हिस्सा बना रही है.

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और राहत-बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं. मृतकों और घायलों के लिए सहायता की घोषणा भी की गई है.

प्रारंभिक जांच में पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील पदार्थों के कारण विस्फोट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है.

हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा है. मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Kaushambi Blast Adil Factory Firecracker Factory Blast 11 Deaths FIR Against 6

Description of the author

Recent News