जेल नहीं जाएंगे खान सर, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Global Bharat 09 Jun 2026 10:33: AM 1 Mins
जेल नहीं जाएंगे खान सर, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

पटना : बिहार के पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए फैजल खान उर्फ खान सर को मंगलवार को बड़ी राहत मिली. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में तत्काल दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी.

अदालत ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, ताकि मामले के तथ्यों की विस्तार से जांच की जा सके. केस डायरी आने के बाद अगली सुनवाई में जमानत याचिका पर आगे विचार किया जाएगा.

खान सर का नाम हाल ही में सामने आए कोचिंग विवाद और कथित फायरिंग प्रकरण में जोड़ा गया था, जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी से संरक्षण के लिए अदालत का रुख किया था. फिलहाल कोर्ट के आदेश से उन्हें अस्थायी राहत मिल गई है. अब सभी की निगाहें पुलिस द्वारा पेश की जाने वाली केस डायरी और अगली सुनवाई पर टिकी हैं.

Khan Sir Faizal Khan Patna Court Anticipatory Bail Relief Khan Sir GS Research Centre Khan GS Research Centre Patna

Description of the author

Recent News