दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग संस्थान में अभ्यर्थियों की मौत का असर बिहार में देखने को मिला है. स्थानीय प्रशासन पटना सहित पूरे बिहार के कोचिंग संस्थानों की जांच करने में जुट गई है. इस दौरान कई कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है, जिसमें एक खान सर के कोचिंग सेंटर का नाम भी शामिल है. जिन कोचिंग संस्थानों पर ताला जड़ा गया है वह सेंटर मानकों के अनुरूप नहीं था.
बता दें कि पटना सदर एसडीएम ने मंगलवार को इन संस्थानों का निरीक्षण किया था और जांच रिपोर्ट में कई खामियां मिली. इसके बाद आज संस्थानों के बाहर नोटिस चिपकाकर बंद कर दिया गया. बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए बिहार के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने का आदेश दिया है. यह आदेश सभी जिलाधिकारी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को जारी किया गया है.
कोचिंग सेंटर में ये खामियां मिली
एसडीओ ने बताया कि कोचिंग में आने वाले छात्रों की संख्या उपलब्ध जगह से अधिक है. संस्थान से फायर एनओसी, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी कागजात पेश करने को कहा गया. एसडीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी कोचिंग संस्थान के खिलाफ तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि उन्हें अपनी व्यवस्था सुधारने के लिए समय दिया जा रहा है. अगला फैसला डीएम स्तर पर होगा.
निरीक्षण के बाद खान जीएस कोचिंग सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और बाहर एक नोटिस चिपका दिया गया है, जिसमें एक दिन के लिए कक्षाएं बंद करने का निर्देश दिया गया है.
ये कमियां पाई गई...
इन मुद्दों को जिला प्रशासन समिति द्वारा चिह्नित किया गया है, जो पटना के सभी कोचिंग सेंटरों में सुधार की निगरानी और लागू करना जारी रखेगी. दरअसल, दिल्ली के राजेंद्र नगर के IAS कोचिंग संस्थान में बेसमेंट में पानी भर जाने की वजह से UPSC के 3 छात्रों की मौत हो गई है.