''RSS पर उंगली उठाएगा तो हाथ तोड़ देंगे...'' राम मंदिर चंदा विवाद पर खंडवा सांसद की खुली चेतावनी

Amanat Ansari 06 Jul 2026 07:00: PM 1 Mins
''RSS पर उंगली उठाएगा तो हाथ तोड़ देंगे...'' राम मंदिर चंदा विवाद पर खंडवा सांसद की खुली चेतावनी

खंडवा: राम मंदिर चंदा चोरी और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विवादित बयानों पर भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सांसद ने कहा, ''आरएसएस एक पवित्र संस्था है. कोई उस पर उंगली उठाएगा तो हम उसके हाथ तोड़ देंगे.''

ज्ञानेश्वर पाटिल ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राम जी को काल्पनिक बताकर और राम सेतु को विवादित कर अपनी पार्टी का सत्यानाश कर लिया. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का मन काला है और वे हमेशा हिंदू समाज पर उंगली उठाने में आनंद लेते हैं. दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के चंदे के इस्तेमाल, प्राण-प्रतिष्ठा और मूर्ति को लेकर सवाल उठाए थे.

उन्होंने चंदा वापस करने की मांग भी की है और अयोध्या में मुकदमा दायर करने की बात कही है. पाटिल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. उनकी गुलामी की मानसिकता अभी भी नहीं गई है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चंदा चोरी या गलत आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

Madhya Pradesh News digvijay singh ram mandir ram mandir ayodhya

Recent News