खेसारीलाल यादव ने पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात, कहा- पार्टी के भरोसे कमजोर लोग आते हैं...

Global Bharat 26 May 2024 05:24: PM 1 Mins
 खेसारीलाल यादव ने पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात, कहा- पार्टी के भरोसे कमजोर लोग आते हैं...

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर कहा कि अकेले नहीं हैं वो पूरी बिहार की जनता उनके साथ है. बिहार के शेर हैं और वो जीतेंगे यह हमें विश्वास है. क्योंकि जिसके पास जनता होती है, उसी के पास पूरा समराज्य होता है.

खेसारी लाल ने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पवन सिंह शेर हैं और वो अकेले ही काफी हैं. उन्हें किसी पार्टी की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जो कमजोर होते हैं वो राजनीति का सहारा लेते हैं और पवन सिंह कमजोर नहीं है.

खेसारी लाल यादव ने कहा कि कलाकार होने के नाते वह पवन सिंह के साथ हैं और मौका मिलेगा तो काराकाट भी जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि वहां रोड शो से लेकर हेलीकॉप्टर शो तक करेंगे और पवन सिंह को जीताने के लिए जनता से वोट मांगेंगे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि वे लोग सम्मानित लोग हैं, उनके बारे में कुछ नहीं कहना है. वहीं खुद के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि अपनी भाषा पर काम कर रहा हूं, काहे ईधर फंसा रहे हैं क्या होगा आगे देखा जाएगा.

Recent News