LSG के मालिक ने राहुल की ली क्लास तो भड़क गए फैंस, केएल राहुल को दे डाली ये सलाह...

Global Bharat 09 May 2024 11:41: AM 1 Mins
LSG के मालिक ने राहुल की ली क्लास तो भड़क गए फैंस, केएल राहुल को दे डाली ये सलाह...

बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. वहीं हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल पर भड़क गए और राहुल की क्लास लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताते चलें कि LSG ने पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद को 165 रन का लक्ष्य दिया था. वहीं हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG के गेंदबाजों की धुनाई कर दी और केवल  94.4 ओवर में ही मैच को जीत लिया.

वहीं इस हार को LSG के मालिक संजीव गोयनका नहीं पचा पाए और डगआउट में ही केएल राहुल से बहस करने लगे. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद संजीव गोयनका का यह बर्ताव फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और फैंस ने गोयनका को आड़े हाथों ले लिया है.

फैंस केएल राहुल को अलग-अलग सलाह दे रहे हैं. वहीं टीम मालिक का यह अंदाज कॉमेंट्री कर रहे पूर्व खिलाड़ियों को भी अच्छा नहीं लगा. इस दौरान कॉमेंटेटरों ने भी कहा कि संजीव गोयनका को मैदान के भीतर ही ऐसी नाराजगी नहीं दिखानी चाहिए. वह कैमरों से दूर बंद दरवाजों में ये सब बातें कर सकते हैं. 

Recent News