कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का तंज: "हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा"

Amanat Ansari 24 May 2026 09:44: PM 1 Mins
कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का तंज:

नई दिल्ली: मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सवालों का जवाब देते हुए व्यंग्यपूर्ण अंदाज में कहा कि अगर कॉकरोच हैं तो हिट भी बन गए हैं, लेकिन इलाज भी हो जाएगा.

देहरादून में मीडिया से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, ''मुझे जब पहली बार कॉकरोच के बारे में पता चला था तो मेरी मां ने बताया था कि कॉकरोच अंधेरे में रहता है, इकट्ठा होकर रहता है. बनी-बनाई व्यवस्थाओं को नाश करता है. कॉकरोच सड़क पर पैदा होता है. अगर कॉकरोच का निर्माण हुआ है तो इस देश में हिट भी बने हैं और बहुत सारे हिट इस समय जागृत हैं. हिट लगातार कार्यक्रम में हैं, चाहे बंगाल की तरह हो या पंजाब की तरह, कॉकरोचों का इलाज हो जाएगा.''

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम से एक व्यंग्यात्मक अभियान तेजी से वायरल हुआ. कुछ ही दिनों में इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर करोड़ों लोग जुड़ गए. यह अभियान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा अदालत में की गई ‘कॉकरोच और परजीवी’ वाली टिप्पणियों के विरोध में शुरू हुआ था.

इस मुद्दे पर युवाओं में काफी गुस्सा है, जिसके चलते तमिलनाडु के मदुरै और विलुपुरम में ‘कॉकरोच रैली’ भी निकाली गई, जिसमें बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी की गई. कुमार विश्वास का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने व्यंग्य के साथ ही साफ संदेश दिया कि ऐसी प्रवृत्तियों का मुकाबला किया जाएगा.

Cockroach Janta Party Kumar Vishwas Treatment Will be Done

Recent News