भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें बुधवार रात को दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती किया गया. अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है. वैसे तो आडवाणी का समय-समय पर हेल्थ चेक अप होता रहता है, लेकिन इस बार ठीक महसूस न होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एम्स की ओर से बताया गया है कि आडवानी की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे डॉक्टरों की निकरानी में रखा गया है. वहीं कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता को बुधवार रात में ही भर्ती कराया गया था और हॉस्टिपटल के जेरियाट्रिक विभाग के विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है. बता दें कि बीजेपी के दिग्गज नेता बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के जूझ रहे हैं.