सुरक्षा कटौती पर लालू परिवार का तीखा पलटवार! राबड़ी-लालू ने सिक्योरिटी लौटाई, तेजस्वी ने भी Y+ सुरक्षा ठुकराई; RJD भड़का, सियासत गर्म!

Amanat Ansari 06 Jun 2026 01:38: PM 1 Mins
सुरक्षा कटौती पर लालू परिवार का तीखा पलटवार! राबड़ी-लालू ने सिक्योरिटी लौटाई, तेजस्वी ने भी Y+ सुरक्षा ठुकराई; RJD भड़का, सियासत गर्म!

पटना: बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती किए जाने के फैसले पर सियासी घमासान तेज हो गया है. नाराजगी जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने आवास से सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस कर दिया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y+ सुरक्षा लौटा दी है.

आरजेडी ने इसे सरकार का राजनीतिक बदला बताया है, जबकि BJP ने इसे जरूरत के अनुसार किया गया फैसला करार दिया. RJD मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि सुरक्षा घटाने के विरोध में यह कदम उठाया गया है. अब पार्टी कार्यकर्ता ही परिवार की सुरक्षा संभालेंगे. राबड़ी देवी के आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है. तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना लौट रहे हैं, जिसके बाद सियासी तापमान और बढ़ने की संभावना है.

सरकार का फैसला

सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा को घटाकर बिहार सरकार की नई नीति के अनुसार व्यवस्था कर दी गई है. अब उन्हें BSAP के हाउस गार्ड, महिला अंगरक्षक, बॉडीगार्ड, पायलट और बुलेटप्रूफ गाड़ी जैसी व्यवस्था मिलेगी. तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कमी की गई है, जबकि तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया था (जिसे उन्होंने खुद लौटा दिया).

आरजेडी का आरोप

आरजेडी ने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार की Z+ सुरक्षा क्यों नहीं घटी? शक्ति यादव ने कहा, ''लालू प्रसाद विचारधारा हैं, उनके साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा.'' बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि सरकार ने जरूरत के अनुसार सुरक्षा दी है और RJD बेवजह राजनीति कर रही है. यह घटना बिहार की सियासत को फिर से गरमा गई है, जहां सुरक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह राजनीतिक मुद्दा बन गई है.

lalu security rabri security tejaswi security lalu retunrs secuity

Recent News