Lawrence Bishnoi: बाहुबली हो या बड़े गैंगस्टर उसके बीच एक बात बड़ी प्रसिद्ध होती है, वो दोस्ती अपनी शर्तों पर करते हैं, जिस दिन शर्तें टूटी, दोस्ती टूट जाती है, और यही हाल लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी का भी हुआ, जैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत के सामने घुटनों पर आया, ठीक वैसे ही लॉरेंस बिश्नोई की अकड़ के सामने शहजाद ने सरेंडर कर दिया. ये लॉरेंस और शहजाद भट्टी का नया ऑडियो है, जिसमें
पूरी कॉल में शहजाद कई बार लॉरेंस को भाई-भाई कहता है, जिसे सुनने के बाद लॉरेंस के फैंस ये कह रहे हैं कि शहजाद जैसे डॉन की भी हेकड़ी लॉरेंस ने निकाल दी, हालांकि हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते, लेकिन जैसे ही कोई नया ऑडियो या वीडियो आता है, जांच एजेंसियां उसकी पड़ताल में जुट जाती है, फिलहाल ये पता किया जा रहा है कि लॉरेंस जिस जेल में बंद है, वहां जैमर लगे हैं तो वो फिर से मोबाइल कैसे इस्तेमाल कर रहा है, जब लॉरेंस ग्रुप ने पप्पू यादव को धमकी दी थी तब एक गुर्गे ने इसका खुलासा भी किया था और पप्पू यादव को कहा था
इस खुलासे के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया था. लेकिन बावजूद उसके लॉरेंस और शहजाद की बातचीत के वीडियो-ऑडियो समय-समय पर आ रहे हैं. पर दोनों की दोस्ती तब बिगड़ गई जब पहलगाम की घटना हुई, उस वक्त लॉरेंस ग्रुप ने एक पोस्ट लिखकर कहा
इस पोस्ट में हाफिज सईद की फोटो पर क्रॉस का निशान भी लगा था, जिसके जवाब में शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा था कि मैं लॉरेंस को अच्छी तरह जानता हूं, वो किसी देश में एक चिड़िया भी नहीं मार सकता, मेरा सिस्टम क्या है, वो तो जानते ही होगे, इस वीडियो के बाद ये दावा किया गया कि लॉरेंस और शहजाद की दोस्ती टूट गई है, लेकिन अब नया वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गैंगस्टर का कुनबा जितना बढ़ता है, अपराध उतनी ही तेजी से बढ़ता है. फिलहाल लॉरेंस गुजरात की जेल में बंद है, और वहीं से कॉरपोरेट कंपनी की तरह अपना गुर्गे को ऑर्डर दे रहा है, कहा जाता है जैसे कॉरपोरेट कंपनी के CEO अपने सारे कर्मचारियों से बात नहीं करते, छोटे कर्मचारियों को संभालने के लिए हेड होते हैं, ठीक वैसे ही लॉरेंस भी नए गुर्गों से बात नहीं करता, बल्कि अपने गिने-चुने लोगों के कॉन्टैक्ट में रहता है, और वही लोग नीचे काम बांटते हैं, लेकिन ये काम समाज की शांति भंग करने वाला है, यही वजह है कि लॉरेंस पर तेजी से पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है.