छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप! बंगाल कॉलेज में लेक्चरर को जूते की माला पहनाकर घुमाया, अंडे फेंके, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amanat Ansari 25 Jul 2026 04:56: PM 1 Mins
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप! बंगाल कॉलेज में लेक्चरर को जूते की माला पहनाकर घुमाया, अंडे फेंके, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के गोबरडांगा हिंदू कॉलेज में एक गेस्ट लेक्चरर पर छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगने के बाद छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया. आरोपों के बाद छात्रों ने लेक्चरर संदीप दत्ता को कैंपस में घुमाया, झाड़ू से पीटा, जूतों की माला पहनाई और अंडे फेंके. पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि लेक्चरर (भूगोल विषय) ने उसे फोन पर बार-बार परेशान किया.

उसने मुफ्त ट्यूशन देने के बहाने घर बुलाया और 'अच्छा रिश्ता' बनाने की बात कही. छात्रा के मना करने पर उसे फेल करने की धमकी दी. छात्रा ने जब सीनियर छात्रों को बताया तो उन्होंने लेक्चरर को घेर लिया और कैंपस में घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए, जिसमें छात्र लेक्चरर को घेरकर जूते की माला पहनाते और अंडे फेंकते दिख रहे हैं.

घटना के बाद लेक्चरर को गोबरडांगा पुलिस स्टेशन में सौंप दिया गया. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर संदीप दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच चल रही है. छात्रा और अन्य छात्र अब लेक्चरर की सख्त सजा और कॉलेज से बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं. यह घटना शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर रही है.

Gobardanga Hindu College Sandip Dutta West Bengal lecturer

Recent News