लोकसभा चुनाव 2024: पहले फेज के चुनाव में 60 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

Global Bharat 19 Apr 2024 08:55: PM 1 Mins
लोकसभा चुनाव 2024: पहले फेज के चुनाव में 60 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हुआ. इस चरण में 21 राज्यों और केंर्द शासित प्रेदशों की 102 सीटों पर वोट डाले गए. पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रही.
चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं जो पहली बार मतदान के अधिकार का प्रयोग कर रहें हैं। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के वोटर्स की गिनती 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.
पहले चरण में 102 सीटों पर 60.03 फीसदी वोटिंग हुई. 
अंडमान निकोबार- 56.87 फीसदी 
अरूणाचल प्रदेश- 65.46 फीसदी
असम - 71.38 फीसदी
बिहार 47.49 फीसदी
छत्तीसगढ़ - 63.41 फीसदी 
जम्मू-कश्मीर - 65.08 फीसदी 
लक्षद्वीप - 59.02 फीसदी 
मध्य प्रदेश - 63.33 फीसदी
महाराष्ट्र- 55.29 फीसदी 
मणिपुर - 68.62 फीसदी 
मेघालय - 70.26 फीसदी
मिजोरम- 54.18 फीसदी 
नागालैंड - 56.77 फीसदी 
पुडुचेरी- 73.25 फीसदी
राजस्थान 50.95 फीसदी 
सिक्किम - 68.06 फीसदी 
तमिलनाडु- 62.19 फीसदी 
त्रिपुरा - 79.90 फीसदी 
उत्तर प्रदेश - 57.61 फीसदी 
उत्तराखंड - 53.64 फीसदी 
पश्चिम बंगाल - 77.57 फीसदी
पहले चरण के चुनाव में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.90 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं बिहार राज्य में सबसे कम 47.49 फीसदी वोटिंग हुई. लोकसभा चुनाम 2024 के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों के लिए वोट दिए जाएंगें.

लोकसभा चुनाव 2024

Recent News