नई दिल्ली: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पीड़ित अंकित पांडेय ने बताया कि नूरबाड़ी निवासी मंजूर हसन उर्फ सैफी ने उसकी पत्नी प्रियंका पांडेय को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने उसके 11 वर्षीय बेटे का खतना भी करवा दिया.
यह भी पढ़ें: अधिकारियों ने रेप पीड़िता को भेज दिया आरोपी के ही घर, दोबारा हुई वारदात
अंकित पांडेय ने बताया कि एक रात मंजूर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर आ धमका और उठाकर थाने ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई. पीड़ित ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद उसे वहां से जाने दिया गया. अगले दिन 29 अगस्त को जब शिकायत करने थाने पहुंचा तो उसे धमकी दी गई और कोरे कागज पर साइन करवा लिया. पीड़ित ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत से मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पुतिन ने ढूंढा अमृत का प्याला, जिनपिंग जिएंगे 150 साल! दोनों की सीक्रेट बातचीत हुई लीक!
अंकित पांडेय ने कहा कि आरोपी का लोकेशन एक वकील के चैंबर में मिला, जहां पुलिसकर्मियों ने कहा कि प्रियंका तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती है, इसलिए हम कार्रवाई नहीं कर सकते. अंकित ने आरोप लगाया कि मंजूर, पुलिस और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे लाखों रुपए का लालच देने की कोशिश की गई.
यह भी पढ़ें: चीन ने लॉन्च की उड़ने वाली बाइक, न स्पेशल हेलीपैड चाहिए, न एयरपोर्ट जाने का झंझट, इतनी होगी कीमत?
मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और पत्नी-बच्चे को लेकर फरार हो गया. मीडिया रिपोर्टों से मिली जानकारी के अनुसार, अंकित और प्रियंका की शादी 2013 में हुई थी. कुछ दिनों बाद प्रियंका ने एक कपड़े की दुकान खोली, जहां उसकी मुलाकात मंजूर से हुई. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकिया बढ़ने लगी. पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों बाद प्रियंका ने उससे दूरी बना ली और मंजूर के साथ रहने का फैसला किया.