Crime News: हनीमून से लौटा कपल, पत्नी बोली- अभी आती हूं, उसके बाद जो हुआ उसने सबके उड़ा दिये होश

Rahul Jadaun 28 May 2025 10:30: PM 2 Mins
Crime News: हनीमून से लौटा कपल, पत्नी बोली- अभी आती हूं, उसके बाद जो हुआ उसने सबके उड़ा दिये होश

Crime News: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक की 14 मई को लव मैरिज हुई थी, युवक रोहित पानीपत का है जबकि उसकी पत्नी नेहा बरेली की रहने वाली है. दोनों की शादी मंदिर में हुई थी, परिवार राजी नहीं था तो बड़ी मुश्किल से दोनों ने हाथ जोड़ कर परिवार को मनाया. लेकिन शादी के बाद एक चौंकाने वाली घटना घट गई जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. ये कपल शादी करने के बाद हनीमून पर जाता है. वहां से लौटने के बाद भी दोनों के बीच सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था

अभी आती हूं बोलकर दुल्हन फरार

नेहा घर में सभी के साथ अच्छा व्यवहार करती थी, प्यार से मुस्कुरा कर बातें करती थी. एकदम आदर्श पत्नी चंद दिनों में नेहा बन चुकी थी. रोहित भी अपने खुशहाल परिवार को देख कर बेहद खुश था. लेकिन 27 मई को वो दिन भी आया जिसने रोहित की जिंदगी ही बदल कर रख दी. ये  बात 27 मई की दोपहर की है, रोहित और नेहा घर पर थे, तभी अचानक नेहा रोहित से कहती है कि तुम रुको में अभी आती हूं. जब रोहित पूछता है कि कहां जा रही हो? तो वो मुस्कुरा कर प्यार से अपने पति को बहला कर घर से बाहर निकल जाती है. यही वो आखिरी शब्द थे जो रोहित ने नेहा के मुंह से सुने थे. रोहित इंतजार करता रहता है, लेकिन नेहा लौट कर नहीं आती. कई घंटे बीत जाते हैं लेकिन नेहा वापस नहीं आती, रोहित फोन करता है तो नेहा का नंबर बंद आता है, अब रोहित को अपनी पत्नी की चिंता सताने लगती है.

घर के जेवर गायब थे

पत्नी की चिंता में बेचारा रोहित रिश्तेदारों को फोन लगाता है, अपनी ससुराल में भी कॉल करता है, लेकिन हर जगह से निराशा हाथ लगती है, लेकिन अचानक रोहित की चिंता शक का रूप लेने लगती है. और जब परिवार वालों ने कमरे में चेक किया तो किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता, सब हैरान रह जाते हैं, क्योंकि नेहा अकेली नहीं गई थी, बल्कि वो घर में रखी नगदी और गहने भी अपने साथ ही ले गई थी. किसी को भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था कि नेहा जिसे वो अपने घर की बहू बना कर लाए थे वो ऐसा कर सकती है, हालांकि रोहित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब पुलिस इस लुटेरी दुल्हन के सुराग तलाशने में जुटी हुई है.

Crime News Panipat bride theft case Haryana Crime Runaway bride honeymoon Looteri Dulhan news

Recent News