हैदराबद से बीजेपी की सांसद प्रत्याशी माधवी लता ने कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है. दरअसल, मध्य प्रदेश स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चाना के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया है. इस दौरान बीजेपी नेता माधवी लता ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने जनता के बीच जाकर गलत जानकारी देकर मुद्दा बनाने का काम किया.
माधवी लता ने कहा है कि आप लोगों ने यानी कांग्रेस नेताओं ने जनता के बीच जाकर गलत जानकारी देकर मुद्दा बनाने का काम किया. उन्होंने कहा है कि आप तो हर वक्त गलत रास्ता पकड़ कर निकलते हो. वहीं मोदी जी और अमित शाह जी का सोच-विचार एक ही है कि किस प्रकार से हम इस देश के युवा, स्त्री, दलित, गरीब और किसान का संरक्षण करें.
बता दें कि भाजपा नेता माधवी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची थी. यहां भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया था. इस दौरान माधवी ने विधायकर रामेश्वर की कार्यप्रणाली की सराहना भी की और हिंदुत्व को लेकर अपना विचार रखा. माधवी लता ने कहा कि उसे यहां अपनेपन एहसास हो रहा है.
हैदराबाद से चुनाव हारने पर माधवी लता ने कहा है कि हम भले चुनाव हार गए, लेकिन मुझे देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता से प्यार मिल रहा है और यही मेरे लिए अनमोल है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कई भ्रामक वीडियो चलाए और कई झूठे नेरेटिव सेट करने की कोशिश की, इसमें वे कुछ हद तक सफल भी रहे, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है और जल्द ही सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी.
माधवी लता ने कहा कि कांग्रेस के नेरेटिव से जो लोग भ्रमित हो गए थे, उन्हें अपनी गलती समझ में आ गई है. उन्होंने पाठ पुस्तकों को लेकर कहा है कि श्री राम और कृष्ण के बाद में भी पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाना चाहिए और जिन लोगों को भगवान में आस्था नहीं है उन्हें मंदिर नहीं जाना चाहिए.