गजनवी भी इतना नहीं लूटा जितना ट्रस्ट ने लूटा...हनुमानगढ़ी के महंत आनंद दास के बयान से अयोध्या में बवाल!

Global Bharat 06 Jul 2026 03:19: PM 1 Mins
गजनवी भी इतना नहीं लूटा जितना ट्रस्ट ने लूटा...हनुमानगढ़ी के महंत आनंद दास के बयान से अयोध्या में बवाल!

Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. हनुमानगढ़ी के महंत आनंद दास ने राम मंदिर ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जितना महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को नहीं लूटा होगा, उतना ट्रस्ट के लोगों ने राम मंदिर को लूटा है. आज अगर गजनवी जिंदा होता तो शर्म के मारे मर जाता.

महंत आनंद दास ने आगे कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कुछ जिम्मेदार लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में वास्तविक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि छोटे कर्मचारियों, ड्राइवरों और चपरासियों को फंसाया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राय की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, यदि आरोप सही पाए जाते हैं.

हाल के दिनों में राम मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों, ठेकों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से सवाल उठाए गए हैं. हालांकि, इन आरोपों पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर सफाई भी दी जाती रही है. ट्रस्ट का कहना रहा है कि मंदिर निर्माण का पूरा कार्य निर्धारित प्रक्रियाओं और पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है तथा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं.

फिलहाल महंत आनंद दास के ताजा बयान ने अयोध्या की धार्मिक और राजनीतिक हलचल को फिर तेज कर दिया है. अब यह देखना होगा कि ट्रस्ट या संबंधित पक्ष इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक जांच या कार्रवाई आगे बढ़ती है.

Ayodhya Ram Mandir Trust Mahant Anand Das Statement Champat Rai News Hanuman Garhi Ayodhya Ram Mandir Trust Controversy

Description of the author

Recent News