नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट रविवार को हैक हो गया, जिसमें हैकर्स ने पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट कीं. महाराष्ट्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. हैकर्स ने इन दो इस्लामी देशों की तस्वीरों के साथ लाइव-स्ट्रीम की गई तस्वीरें पोस्ट कीं, जो उस दिन की हैं जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं.
अधकारी ने कहा कि हमने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचित किया. डिप्टी सीएम के एक्स हैंडल की जिम्मेदारी संभालने वाली हमारी टीम ने बाद में अकाउंट वापस ले लिया. अधिकारियों ने कहा कि अकाउंट को ठीक करने में 30 से 45 मिनट लगे. वहीं पाकिस्तान की इस हरकत कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है.
यह भी पढ़ें: फर्स्ट AC से यात्रा करके राष्ट्र की संपत्ति को समझ लिया अपनी संपत्ति, अब सोशल मीडिया पर हो रहा छीछालेदर
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा: ग्राहक के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई 4 लड़कियां
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, 22 सितंबर को होगी सुनवाई