हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स (AIIMS) तैयार हो रहा है, जिसका फायदा हरियाणा को ही नहीं उसके पड़ौसी राज्यों को भी मिलने वाला है. सिर्फ इतना ही नहीं ये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) हरियाणा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा. प्रदेश के 8 जिले और राजस्थान के 2 जिलों को इसका लाभ मिलेगा. रेवाड़ी में तैयार किया जा रहा एम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुप्रतिक्षित योजनाओं में से एक है.
1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा AIIMS
रेवाड़ी में बनाया जा रहा बनने वाला एम्स महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के काफी नजदीक होगा, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से इसकी दूरी मात्र 38 किमी है. संस्थान को बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, अगले साल तक इस एम्स को बनाने का लक्ष्य रखा गया है. क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुरुग्राम, जयपुर, रोहतक और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन रेवाड़ी इस एम्स के बनने के बाद लोगों की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा.
राजस्थान को भी मिलेगा फायदा
इस प्रोजेक्ट के बनने से दक्षिणी हरियाणा के 8 जिलों को तो फायदा होगा ही, इसके साथ ही राजस्थान के दो जिलों के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी, अलवर और झुंझुनू, रेवाड़ी के नजदीक हैं, जिसका फायदा इन दोनों जिलों को मिलेगा, यहां के लोगों को अब जयपुर और दिल्ली नहीं जाना होगा. रेवाड़ी में 1243 करोड़ की लागत से बन रहे एम्स का फायदा यहां के लोग भी उठा सकेंगे.
2014 में पीएम मोदी कने किया था ऐलान
2014 में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में पहली रैली की थी उसी समय उन्होंने कहा था कि जल्द ही यहां एम्स बनेगा. और अब पीएम मोदी अपने उसी वादे को पूरा करने वाले हैं. जिसका फायदा लाखों लोग उठाएंगे.