चमोली की THDC टनल में बड़ा हादसा! मलबा और पानी भरने से कई मजदूर फंसे, 13 सुरक्षित निकाले गए

Amanat Ansari 13 Aug 2026 08:54: PM 1 Mins
चमोली की THDC टनल में बड़ा हादसा! मलबा और पानी भरने से कई मजदूर फंसे, 13 सुरक्षित निकाले गए

चमोली: चमोली जनपद के मायापुर (पीपलकोटी) में स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया. टनल में मलबा और पानी भर जाने से कई मजदूर फंस गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, टनल में काम कर रहे 18-19 मजदूरों के फंसने की आशंका है. घटना शाम करीब 7:05 बजे हुई. निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था.

सूचना मिलते ही खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी मजदूरों को निकालने का अभियान जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं. मौके पर डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं. जिला प्रशासन सभी आवश्यक संसाधन जुटा रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि पीपलकोटी स्थित THDC टनल में मलबा और पानी आने की सूचना मिली है. उन्होंने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत भेजने और युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता फंसे हर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है.

THDC tunnel Chamoli THDC flood

Recent News