लाश के पास चली वासना की रात! धार वाली प्रियंका का खुला क्रूर खेल

Amanat Ansari 14 Apr 2026 04:04: PM 1 Mins
लाश के पास चली वासना की रात! धार वाली प्रियंका का खुला क्रूर खेल

Dhar Murder: धार जिले में एक बेहद क्रूर और चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है. मसाला का व्यापार करने वाले देवकृष्ण पुरोहित की 6 अप्रैल की रात को उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई. शुरू में इसे डकैती का मामला बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की जांच में सच सामने आ गया. इस हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित ही निकली. उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी थी.

पुलिस जांच के अनुसार, प्रियंका का अपने एक व्यक्ति कमलेश पुरोहित के साथ अवैध संबंध चल रहा था. जब देवकृष्ण को इस बारे में पता चला तो घर में लगातार झगड़े होने लगे. प्रियंका अपने पति से खुश नहीं थी और अक्सर उन्हें अपमानित करती थी. वह बार-बार कहती थी कि देवकृष्ण रंगत के कारण उसे पसंद नहीं आते और उसे एक बेहतर, आकर्षक साथी चाहिए.

इन विवादों और प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने की चाहत में प्रियंका ने कमलेश के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई. उन्होंने एक व्यक्ति सुरेन्द्र भाटी को 1 लाख रुपये देकर हत्या का काम सौंप दिया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के तुरंत बाद प्रियंका ने पति की लाश के पास ही अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए. इसके बाद प्रेमी के सुझाव पर उन्होंने पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती का झूठा केस रचा और रो-धोकर नाटक भी किया.

पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे विवादों के कुछ वीडियो भी अब सामने आए हैं. एक वीडियो में प्रियंका मोबाइल छीनते हुए दिख रही है, जबकि दूसरे में देवकृष्ण अपने हाथ पर मरहम लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रियंका ने उन्हें काट लिया था. इन वीडियो से साफ पता चलता है कि दोनों के बीच रिश्ता काफी खराब चल रहा था.

पुलिस ने अब प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के लिए प्रियंका ने चार रात तक घर का दरवाजा खुला रखा था ताकि किलर आसानी से अंदर आ सके. पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की जांच कर रही है. यह मामला धोखे, पारिवारिक कलह और क्रूरता की एक बेहद दुखद मिसाल बन गया है.

Dhar Madhya Pradesh Devkrishna Purohit Priyanka Purohit

Recent News