प्रयागराज हत्याकांड: संपत्ति के लालच में बेटे ने मां-बाप और बहन को खुद मारा, फिर दोस्त ने उसी को मार डाला!

Amanat Ansari 03 Jun 2026 04:33: PM 1 Mins
प्रयागराज हत्याकांड: संपत्ति के लालच में बेटे ने मां-बाप और बहन को खुद मारा, फिर दोस्त ने उसी को मार डाला!

प्रयागराज: राजधानी प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मात्र 12 घंटे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है. मुख्य आरोपी बेटा अभिषेक ने ही डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात और संपत्ति के लालच में अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची. लेकिन जेवरों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में उसी दोस्त ने अभिषेक की भी हत्या कर दी.

  • 31 मई की रात को अभिषेक और सनी ने पहले बहन मीनाक्षी (40) की हत्या की.
  • फिर सोते हुए माता-पिता वीरेंद्र कुमार वैश्य (70) और अनीता (65) को भी मौत के घाट उतार दिया.
  • हत्याओं के बाद दोनों ने घर से कीमती जेवरात लूट लिए.
  • पुलिस को गुमराह करने के लिए शवों के पास तख्ती पर लिखा ''बंटी-बबली और बहू ने मारा''.

दोस्त का विश्वासघात

अभिषेक की लाश भूतल की दुकान में मिली, जिसका चेहरा तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी. जेवरात बेचने के लिए दोनों जब एक दुकान पर पहुंचे तो बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया. इसी विवाद में सनी गुप्ता ने अभिषेक को भी मार डाला. पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए गए हैं.

परिवार दो मंजिला मकान में रहता था, जिसमें भूतल पर कई दुकानें थीं. अभिषेक पर पहले से कर्ज का बोझ था, जिसके चलते उसने यह जघन्य साजिश रची. पुलिस इस मामले में लूट की धाराएं भी जोड़कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है. यह मामला लालच, विश्वासघात और पारिवारिक हत्याओं की एक बेहद दर्दनाक मिसाल बन गया है.

Prayagraj murder case four murder in prayagraj son killed father mother and sister

Recent News