INDIA गठबंधन की बैठक से TMC ने बनाई दूरी, जानें क्या है वजह?

Global Bharat 27 May 2024 09:23: PM 1 Mins
INDIA गठबंधन की बैठक से TMC ने बनाई दूरी, जानें क्या है वजह?

इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर ममता बनर्जी की तरफ से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल ममता बनर्जी ने कहा है कि TMC 1 जून को इंडी गठबंधन की मीटिंग में शामिल नहीं होगी. हालांकि सीएम ममता बनर्जी ने इसकी वजह भी बता दी है. इसे लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि INDIA गठबंधन 1 जून को एक बैठक कर रही है.

सीएम ने कहा कि ''मैंने उनसे कहा है कि मैं इसमें शामिल नहीं हो सकती, क्योंकि उसी दिन पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव है. पंजाब, बिहार और यूपी में भी 1 जून को चुनाव हैं. एक तरफ चक्रवात है और दूसरी तरफ चुनाव है, मुझे सब कुछ करना पड़ेगा. चक्रवात राहत अभी मेरी प्राथमिकता है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 1 जून को 9 सीट पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की 2 सीट, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर शामिल हैं, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का दावा है कि ममता बनर्जी जानबूझकर इंडिया गंठबंधन की बैठक से दूरी बनाई है.

राज्य में उस दिन जिन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें यादवपुर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक जून की दोपहर को INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है.

वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और अन्य शीर्ष नेता उस दिन मतदान करेंगे और इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. सूत्र ने इस बात का उल्लेख किया कि पार्टी अब तक विपक्षी गठबंधन की सभी बैठकों में शामिल हुई है. सूत्र के अनुसार, टीएमसी ने बैठक के आयोजकों को शामिल होने में असमर्थता के बारे में जानकारी दे दी है.

बता दें कि INDIA गठबंधन की पहली बैठक पिछले साल 23 जून को पटना में हुई थी, उसके बाद 17-18 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में और फिर 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मुंबई में बैठक हुई. विपक्षी गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई. इसके बाद अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में 31 मार्च को विपक्षी नेता शामिल हुए थे.

Recent News