पटना: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के पूर्व नेता मनीष कश्यप के साथ एक युवक कहासुनी करता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि युवक की मनीष के साथ धक्का-मुक्की हो गई. दरअसल, मोतिहारी के रक्सौल शहर का आवागमन बाधित हो गया था. आवागमन बहाल करने की मांग को लेकर जनसुराज नेत्री पूर्णिमा भारती आमरण अनशन पर बैठी गईं, तभी ताजा-ताजा जनसुराज से जुड़े मनीष कश्यप भी पहुंच जाते हैं.
इसी दौरान एक यूट्यूबर द्वारा पूछे गए सवाल पर मनीष कश्यप भड़क जाते हैं. और मामला कहासुनी से बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच जाता है. मामला को बढ़ते देख पूर्णिमा भारती ने बीच-बचाव करने की कोशिश करती हैं, लेकिन तब तक हंगामा बढ़ चुका था.
किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को काबू में किया. बताया जाता है कि मनीष कश्यप और रक्सौल के कुछ यूट्यूबर के बीच पहले से ही तनातनी चल रही है.इस पूरे मामले से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चे में आ गया है. यह पहली बार नहीं है कि मनीष कश्यप का किसी के साथ विवाद हुआ है. इससे पहले पीएमसीएच में मनीष के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद मामले ने काफी तुल पकड़ा था.