दिनदहाड़े स्कूल में घुसा नकाबपोश, क्लास से खींचकर महिला टीचर पर 20 बार चाकू से वार

Amanat Ansari 03 Aug 2026 09:15: PM 1 Mins
दिनदहाड़े स्कूल में घुसा नकाबपोश, क्लास से खींचकर महिला टीचर पर 20 बार चाकू से वार

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक प्राइवेट स्कूल के अंदर सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई. 30 वर्षीय महिला शिक्षिका की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, एक नकाबपोश युवक सुबह करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच स्कूल के मेन गेट से अंदर घुसा. उसने चेहरा सफेद कपड़े से ढका हुआ था.

कुछ देर स्कूल में घूमने और कर्मचारियों से टीचर के बारे में पूछताछ करने के बाद वह क्लास के बाहर टीचर को पकड़कर उन पर लगातार चाकू से वार करने लगा. टीचर के शरीर पर 18 से 20 गहरे घाव मिले हैं. सबसे ज्यादा वार गर्दन और छाती पर किए गए. चीख सुनकर अन्य कर्मचारी बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावर ने उन्हें डराकर पीछे हटा दिया और तब तक हमला करता रहा जब तक टीचर जमीन पर नहीं गिर गईं.

घायल शिक्षिका को अल-फलाह मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक दो बच्चों की मां थीं. आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना सीसीटीवी में कैद है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

Faridabad murder Haryana murder teacher murder Haryana news Haryana crime

Recent News