मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित

Amanat Ansari 17 May 2026 11:51: AM 1 Mins
मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित

Fire breaks out on the Rajd: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) के एक डिब्बे में आग लग गई. सुबह करीब 5:15 बजे हुई इस घटना में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आलोट और लूनी रिछा स्टेशनों के बीच B-1 डिब्बे में आग लगी. डिब्बे में कुल 68 यात्री सवार थे. ट्रेन गार्ड ने सबसे पहले धुएं और लपटें देखीं और तुरंत लोको पायलट को सूचना दी. ट्रेन को तुरंत रोक लिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

रेलवे ने एहतियात के तौर पर ओवरहेड बिजली सप्लाई (OHE) तुरंत बंद कर दी और आग को अन्य डिब्बों में फैलने से रोकने के लिए प्रभावित B-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया. रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बल की मदद से पूरे डिब्बे को लगभग 15 मिनट में खाली कर लिया गया.

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना कोटा मंडल क्षेत्र में हुई. मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना राहत ट्रेन भी वहां भेज दी गई है. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है.

ट्रेन में मचा हड़कंप

आग की सूचना मिलते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों को तेजी से बाहर निकाला गया. इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई मुख्य रूट पर ट्रेन परिचालन लगभग दो घंटे तक प्रभावित रहा. अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. रेलवे ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

Train Fire Rajdhani Express Breaking News Latest News Fire on Rajdhani Express

Recent News