लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के बाद उनकी जमकर तारीफ की है और आगामी जनसभाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. उन्होंने आकाश को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर सूझबूझ और परिपक्वता से काम करने वाला नेता बताया. साथ ही साफ कर दिया कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा.
मायावती का रुख बदला
कुछ समय पहले पार्टी की अहम जिम्मेदारियों से बाहर कर दिए गए आकाश आनंद की अब मायावती सोशल मीडिया पर तारीफ कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आकाश परिवार से ऊपर उठकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. पिछले विवाद के लिए आकाश कम और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार थे. इसी वजह से अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई थी. मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अशोक सिद्धार्थ की वापसी वाली अफवाहों पर ध्यान न दें.
आकाश आनंद का जनसभा कार्यक्रम
इसके अलावा, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पंजाब में विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि होंगे और 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे. आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद को मायावती के दिशा-निर्देशों में दिल्ली स्थित बीएसपी केंद्रीय कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करने की जिम्मेदारी दी गई है. वे पार्टी के चुनाव संबंधी कामकाज और अहम पेपर वर्क संभालेंगे.