बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला लिया है और आकाश को राष्ट्रीय संयोजक का पद दिया है. साथ ही मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर राजनैतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. इसे लेकर मायावती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया है. वहीं अब BSP के सभी नेता आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे. यह खबर अपडेट की जाएगी.