लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या राम मंदिर में भक्तों के दान के कथित गबन और चोरी के मामले को बहुत गंभीर और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की भी कोशिश नहीं होनी चाहिए.
मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''श्री राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की चोरी, गबन और दुरुपयोग की रोजाना आ रही मीडिया रिपोर्ट्स अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं. ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देना भी उचित नहीं है.''
मायावती के सुझाव
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अयोध्या पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT मामले की जांच कर रही है. अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मायावती ने मामले को संवैधानिक मर्यादा में रखते हुए निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की अपील की है.