कितने असद को मारोगे... चाकुओं के साथ धमकी भरा वीडियो किया वायरल, योगी की पुलिस ने किया इलाज

Global Bharat 03 Jun 2026 12:22: PM 1 Mins
कितने असद को मारोगे... चाकुओं के साथ धमकी भरा वीडियो किया वायरल, योगी की पुलिस ने किया इलाज

Meerut News : मेरठ में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया. इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अमन पुत्र अशरफ के रूप में हुई है. वीडियो में वह हाथ में चाकू लेकर दिखाई दे रहा था और उसने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, कितने असद को मारोगे, मेरे भी हथियार हैं हथियार.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच कराई और युवक की पहचान सुनिश्चित की, इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से भय और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सार्वजनिक मंचों पर हथियारों का प्रदर्शन करना और आपत्तिजनक या उकसाने वाली टिप्पणियां करना कानून का उल्लंघन माना जाता है. इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाने से सामने आए वीडियो में अमन कान पकड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई दिया. वीडियो में वह लंगड़ाते हुए भी नजर आया और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कहता दिखा. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें और किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन या भड़काऊ सामग्री को साझा करने से बचें. ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Meerut Instagram Knife Video Aman Arrested Meerut Meerut Police Action News Social Media Weapon Display Viral Instagram Video Arrest India

Description of the author

Recent News