सॉरी सर, गलती हो गई, माफ कर दीजिए... मेरठ में थूककर रोटी बनाने वाला मुस्तकीम गिरफ्तार, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

Mukesh Kumar 27 Nov 2026 06:23 PM 1 Mins
सॉरी सर, गलती हो गई, माफ कर दीजिए... मेरठ में थूककर रोटी बनाने वाला मुस्तकीम गिरफ्तार, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में तंदूरी रोटी बनाने के दौरान कथित तौर पर उस पर थूकने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक रोटी पर थूकता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराजगी फैल गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो फलावदा पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब कार्रवाई के बाद आरोपी मुस्तकीम के माफी मांगने का वीडियो भी चर्चा में है। वह कहता नजर आ रहा है, सॉरी सर, गलती हो गई... प्लीज माफ कर दीजिए।

मामला मेरठ जिले के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव में आमिर नाम का व्यक्ति होटल संचालित करता है। मुस्तकीम इसी होटल में कर्मचारी के रूप में काम करता था। 26 नवंबर की शाम करीब पांच बजे होटल में तंदूरी रोटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान मुस्तकीम द्वारा रोटी पर थूकने की कथित हरकत एक राहगीर ने देख ली। उसने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। कुछ ही समय में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। फलावदा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की। जांच में वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान महलका निवासी मुस्तकीम पुत्र अशफाक के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि महलका चौकी क्षेत्र में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Meerut Mustakeem Spitting on Roti Falawada Police Viral Video Meerut Arrest

Recent News