हिंदू युवती को होटल में कैद कर रहा था सलमान, सरेबाजार बाल पकड़कर घसीटा, एनकाउंटर की मांग

Global Bharat 25 Nov 2026 10:49 AM 1 Mins
हिंदू युवती को होटल में कैद कर रहा था सलमान, सरेबाजार बाल पकड़कर घसीटा, एनकाउंटर की मांग

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के पॉश आबूलेन बाजार स्थित एक होटल में गाजियाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। युवती ने जब होटल से निकलकर जान बचाने की कोशिश की तो आरोपी सलमान ने उसे बीच बाजार दौड़ाकर पकड़ लिया। सरेराह युवती को पीटने और जबरन उठाकर होटल ले जाने की कोशिश का वीडियो भी सामने आया है

जानकारी के मुताबिक, युवती की मुलाकात करीब दो साल पहले सलमान से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती थी और कुछ समय तक साथ कारोबार भी किया था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद उसने सलमान से दूरी बना ली। सोमवार को युवती अपनी सहेली से मिलने मेरठ पहुंची थी। आरोप है कि सलमान उसे आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर ले आया और वहां कमरे में रोक लिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसे चाकू के बल पर बंधक बनाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे युवती मौका पाकर होटल से बाहर भागी और मदद के लिए चिल्लाने लगी। सलमान ने उसका पीछा किया और बीच सड़क पर गिराकर बाल पकड़कर पीटा। इसके बाद उसे जबरन उठाकर होटल के अंदर ले जाने लगा। युवती की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और राहगीर जुट गए। लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया। भीड़ के विरोध के बीच आरोपी होटल की छत से पीछे की ओर कूदकर फरार हो गया।

आरोप है कि युवती को बिना पहचान पत्र की उचित जांच किए होटल में कमरा दिया गया। होटल में ठहरने की एंट्री भी नहीं मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और होटल संचालक की भूमिका की भी जांच शुरू की है।

घटना के बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने थाने पहुंचकर आरोपी सलमान के एनकाउंटर और होटल को सील करने की मांग उठाई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक, युवती को सुरक्षित थाने लाया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Meerut Hotel Case Hindu Girl Hostage Salman Arrest Meerut Crime News Encounter Demand

Description of the author

Recent News