16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे... पश्चिम बंगाल के मंत्री के बयान से मचा सियासी बवाल

Mukesh Kumar 25 Nov 2026 11:38 AM 1 Mins
16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे... पश्चिम बंगाल के मंत्री के बयान से मचा सियासी बवाल

नई दिल्ली : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और लगातार बिगड़ते हालात के बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी उबाल आ गया है। पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मंत्री ने दावा किया कि 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लिया जाएगा। उनके इस बयान को बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उनके खिलाफ हो रही हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन सिंह ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ब16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। अब बहुत हो चुका है। बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा। वहां जिस तरह हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला हम जरूर लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। उनके इस बयान का वीडियो भी सामने आया है।

अर्जुन सिंह के बयान में 16 दिसंबर की तारीख भी खास मायने रखती है। दरअसल, 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना था। इसी दिन वहां विजय दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इसी ऐतिहासिक तारीख तक बांग्लादेश पर कब्जे का दावा राजनीतिक और कूटनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा लंबे समय से भारत में चिंता का विषय बना हुआ है। दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव के बीच अर्जुन सिंह की इस टिप्पणी ने बहस को और तेज कर दिया है। खास बात यह है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी को लेकर भी चर्चा चल रही है।

West Bengal Minister Arjun Singh Bangladesh Crisis Bangladesh Hindu Violence 16 December Statement

Recent News