यूपी से आतंकी उजैद गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की थी तैयारी, पाकिस्तानी हैंडलर से कनेक्शन!

Global Bharat 24 Nov 2026 12:15 PM 1 Mins
यूपी से आतंकी उजैद गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की थी तैयारी, पाकिस्तानी हैंडलर से कनेक्शन!

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमला करने की तैयारी में जुटे संदिग्ध उजैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के तार पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर और गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े होने की आशंका है। गिरफ्तारी के बाद आईबी, यूपी एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने उससे कई घंटे तक पूछताछ की है।

आरोपी मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह पिछले करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। दोनों के बीच सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होती थी। आरोप है कि उजैद ने साजिद से कहा था कि वह भी फिदायीन हमला करने के लिए तैयार है।

इस मामले की अहम कड़ी मोहम्मद साजिद है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 27 नवंबर 2025 को जम्मू के बाहु फोर्ट थाना क्षेत्र में रियासी निवासी 19 वर्षीय साजिद समेत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। साजिद पर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी गतिविधियों से जोड़ने के आरोप हैं। पूछताछ में उसके पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। इसी दौरान मेरठ के उजैद का नाम भी जांच एजेंसियों के सामने आया।

बताया जा रहा है कि जनवरी में जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस की टीम उजैद को पकड़ने मेरठ पहुंची थी। कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया था। परिवार के घर पर ताला लगा मिला और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए गए थे। पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा किया था।

अब गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सैन्य एयरबेस को निशाना बनाने की साजिश में उसकी भूमिका क्या थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

Meerut Terrorist Arrest Ujed Arrested Jammu Kashmir Airbase Attack Shahzad Bhatti Gang Pakistani Terror Handler

Description of the author

Recent News