बाहुबली अनंत सिंह की बेटी के शादी से लौट रहे बीजेपी के बाहुबली विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो, गाड़ी पलटी, साजिश का शक!

Global Bharat 24 Nov 2026 11:27 AM 1 Mins
बाहुबली अनंत सिंह की बेटी के शादी से लौट रहे बीजेपी के बाहुबली विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो, गाड़ी पलटी, साजिश का शक!

Chandauli News : उत्तर प्रदेश के चंदौली में बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले के साथ हुई दुर्घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात कर लौट रहे सैयदराजा के बीजेपी विधायक सुशील सिंह का काफिला सोमवार देर शाम नेशनल हाईवे-19 पर हादसे का शिकार हो गया। एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो अचानक काफिले में घुस गई और एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और चार लोग घायल हो गए। विधायक ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, सुशील सिंह बिहार के मोकामा में विधायक अनंत सिंह के यहां गए थे। वह अनंत सिंह की बेटी की शादी के सिलसिले में मुलाकात और निमंत्रण के बाद अपने समर्थकों के साथ वापस वाराणसी की ओर लौट रहे थे। उनका काफिला चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर झांसी गांव, फुटिया और मिसिरपुरा के आसपास से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई सफेद स्कॉर्पियो ने काफिले में शामिल गाड़ियों को टक्कर मारनी शुरू कर दी।

विधायक सुशील सिंह के मुताबिक, उनके पीछे करीब 15 गाड़ियां और आगे लगभग पांच गाड़ियां चल रही थीं। इसी बीच पीछे से आई स्कॉर्पियो ने ओवरटेक किया और आगे चल रही गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दो फॉर्च्यूनर समेत तीन वाहनों के नुकसान की खबर है। 

सुशील सिंह ने कहा कि काफिले में मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो सवारों को रोकने की कोशिश की। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को स्थानीय बताया। विधायक के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार नशे में भी नहीं लग रहे थे। ऐसे में एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए जबरन आगे निकलने की कोशिश करना संदेह पैदा करता है।

हादसे में काफिले के एक सदस्य और स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों के घायल होने की खबर है। स्कॉर्पियो अंततः सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कुछ रिपोर्टों में चालक की पहचान सैयदराजा क्षेत्र के मनराजपुर निवासी के रूप में बताई गई है। विधायक ने पुलिस में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। अब जांच में यह पता लगाना अहम होगा कि स्कॉर्पियो काफिले में कैसे पहुंची, लगातार टक्कर मारने की वजह क्या थी और क्या यह महज सड़क हादसा था या किसी ने जानबूझकर काफिले को निशाना बनाया था।

Sushil Singh Anant Singh Chandauli Accident BJP MLA Convoy Conspiracy Suspicion

Description of the author

Recent News