गजब बेइज्जती! शादी में बारातियों को कुत्तों के बर्तन में परोस दी सब्जी, 10 लाख खर्च कर भी नहीं मिली इज्जत!

Mukesh Kumar 24 Nov 2026 02:47 PM 1 Mins
गजब बेइज्जती! शादी में बारातियों को कुत्तों के बर्तन में परोस दी सब्जी, 10 लाख खर्च कर भी नहीं मिली इज्जत!

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी समारोह के दौरान मेहमानों को खाना परोसने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पीलीभीत बाईपास स्थित स्पर्श लॉन में बारातियों ऐसे बर्तन में सब्जी परोसी गई, जिस पर कुत्तों के पंजों जैसे निशान बने हुए थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, लॉन प्रबंधन ने आरोपों को खारिज करते हुए वीडियो को एआई जनरेटेड बताया है।

पूरा मामला थाना बारादरी क्षेत्र के स्पर्श लॉन का है। यहां अमन कुमार ने शादी समारोह के लिए लॉन की बुकिंग कराई थी। परिवार का आरोप है कि समारोह के दौरान जब बाराती खाना खा रहे थे, तभी एक वेटर सब्जी से भरा स्टील का बड़ा बर्तन लेकर पहुंचा। बर्तन पर कुत्तों के पंजों जैसे निशान देखकर मेहमान नाराज हो गए और उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।

वायरल वीडियो में कर्मचारी बर्तन गलती से आ जाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। परिवार का कहना है कि खाने के चावल भी अधपके थे और सर्विस की व्यवस्था बेहद खराब थी। आरोप है कि शादी समारोह पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च करने के बावजूद मेहमानों की मेहमाननवाजी में इतनी बड़ी लापरवाही की गई।

दूसरी तरफ स्पर्श लॉन की मैनेजर प्रिया गुप्ता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि लॉन में किसी को भी कुत्तों के बर्तन में खाना नहीं परोसा गया। सामने आया वीडियो एआई जनरेटेड है। प्रबंधन ने पूरे विवाद को बुकिंग के दौरान एडवांस पेमेंट और समारोह के बाद हुए भुगतान विवाद से जोड़ते हुए आरोपों को गलत बताया है।

फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। पीड़ित परिवार डीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करने की बात कह रहा है। वहीं लॉन प्रबंधन वीडियो को फर्जी बता रहा है।

Bareilly Wedding Controversy Sparsh Lawn Viral Video Dog Bowl Food Incident Wedding Catering Negligence Bareilly Viral News

Recent News