300 चूल्हे, 500 कारीगर और 30 लाख रसगुल्ले! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ऐसा महाभोज, खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश

Mukesh Kumar 24 Nov 2026 03:50 PM 1 Mins
300 चूल्हे, 500 कारीगर और 30 लाख रसगुल्ले! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ऐसा महाभोज, खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश

Anant singh daughter Wedding : बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने तक ऐसी भव्य व्यवस्था की जा रही है, जिसे देखकर बड़े-बड़े आयोजन भी छोटे नजर आएं। यहां सिर्फ मेहमानों की संख्या ही नहीं, बल्कि रसोई का इंतजाम भी हैरान करने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, पटना जिले के नदवां गांव में 25 नवंबर को होने वाली इस शादी के लिए करीब 4 से 5 लाख मेहमानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इनके भोजन की व्यवस्था के लिए 300 चूल्हे जल रहे हैं और करीब 500 हलवाई व कारीगर दिन-रात जुटे हैं। खाना बनाने और परोसने के लिए 5 हजार से अधिक बड़े बर्तन लगाए गए हैं।

मिठाइयों की तैयारी तो अपने आप में रिकॉर्ड जैसी है। करीब 30 लाख रसगुल्ले बनाने की बात सामने आई है। इसके लिए लगभग 50 हजार लीटर दूध से छेना तैयार किया जा रहा है। चीनी की 500 बोरियां मंगाई गई हैं। रसगुल्लों की छह अलग-अलग वैरायटी तैयार करने की योजना है।

सब्जियों के इंतजाम पर नजर डालें तो 20-20 कुंतल आलू और प्याज, 10-10 कुंतल टमाटर और पत्ता गोभी मंगाई गई है। इसके अलावा एक-एक कुंतल मिर्च, अदरक और लहसुन तथा 10 कुंतल पनीर का इंतजाम किया गया है। आटा, मैदा, रिफाइंड और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी ट्रकों और ट्रैक्टरों से की गई है।

शादी के लिए करीब 10 से 12 बीघा जमीन पर पंडाल तैयार किया गया है। यहां 30 फूड स्टॉल लगाए जाने की जानकारी है। खास बात यह है कि वीआईपी और आम मेहमानों के लिए खाने का मेन्यू एक जैसा रखा गया है। फर्क सिर्फ बैठने और भोजन करने की जगह का होगा। बताया जा रहा है कि मेन्यू में 150 से अधिक शाकाहारी पकवान शामिल होंगे।

अनंत सिंह ने भी मेहमानों को लेकर खुला न्योता दिया है। उनका कहना है कि जिन्हें निमंत्रण मिला है, वे भी आएं और जिन्हें नहीं मिला है, उनका भी स्वागत है।

Anant Singh Daughter Wedding Bihar Royal Wedding 30 Lakh Rasgulla Anant Singh Wedding Food Arrangements Bihar Wedding Cost

Recent News