मजहब की दीवार से ऊपर इंसानियत! योगी की मां के लिए मुस्लिमों ने मांगी दुआ, मदरसे में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Mukesh Kumar 22 Nov 2026 03:39 PM 1 Mins
मजहब की दीवार से ऊपर इंसानियत! योगी की मां के लिए मुस्लिमों ने मांगी दुआ, मदरसे में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन के बाद जहां पूरे प्रदेश में शोक की लहर है, वहीं मेरठ से इंसानियत और आपसी सौहार्द की एक भावुक तस्वीर सामने आई है. यहां एक मदरसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ की. इस दौरान मौलाना के साथ मदरसे में तालीम हासिल करने पहुंचे छात्रों ने भी हाथ उठाकर मरहूमा के लिए दुआ मांगी.

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के एक मदरसे में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक जताया. इसके बाद सामूहिक रूप से दुआ का आयोजन किया गया. मौलाना ने दुआ कराते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में सब्र देने की प्रार्थना की. मदरसे में मौजूद छात्रों ने भी इसमें हिस्सा लिया.

इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. धार्मिक परंपराओं के अनुसार की गई इस दुआ में इंसानियत, भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश भी दिखाई दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह समय व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखद है. मां का साया उठना किसी भी संतान के जीवन का सबसे कठिन क्षण होता है. ऐसे में अलग-अलग समुदायों के लोगों की ओर से संवेदना जताना सामाजिक एकता की मिसाल बन रहा है.

मेरठ के मदरसे में मुस्लिमों की ओर से की गई इस दुआ की तस्वीर चर्चा में है. इस पहल ने यह संदेश दिया कि दुख और संवेदना का रिश्ता किसी धर्म या मजहब की सीमाओं में बंधा नहीं होता। इंसानियत के नाते किसी के दुख में शामिल होना ही समाज की असली खूबसूरती है.

CM Yogi Yogi Adityanath Mother Meerut Madrasa Muslim Community Prayer for Yogi's Mother

Recent News